आपके व्यक्तित्व का राज खोलते हैं आपके दांत, जानिए कैसे..!


अगर आप भी किसी दूसरे व्यक्ति का व्यवहार या उसका व्यक्तित्व पता करना चाहते हैं तो आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले में बात करने जा रहे है। ज्योतिषशास्त्र में दांत देख कर भी आप किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व पता कर सकते है। तो चलिए देखते हैं की आखिर कैसे हम किसी व्यक्ति का दांत देखकर उसका व्यक्तित्व पता कर सकते हैं।

1. जिन स्त्रियों के दांत थोड़े बाहर की ओर निकले हुए होते है, वे बहुत बोलती है और अपनी बात मनवाने में माहिर होती है। इसी कारण परिवार वालों से इनकी कम बनती है। ये कभी हंसमुख तो कभी गुस्सैल हो जाती है।

2. जिसके दांत सीधे और सपाट रेखा में होते हैं, वह धनवान होता हैं। ऐसे लोग किसी की नौकरी नहीं करते। अपने परिचितों व रिश्तेदारों के प्रति इनका स्वभाव बहुत अच्छा होता है। इन्हें दिखावा करना पसंद होता है।

3. सफ़ेद व सुन्दर दांत वाले व्यक्ति किस्मत वाले होते हैं। ये सभी से जल्दी घुल-मिल जाते हैं। ये इमोशनल किस्म के लोग होते है जो जल्दी ही किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। इस कारण इन्हें कभी-कभी धोखा भी खाना पड़ता है।

4. जिस व्यक्ति के दांतों के बीच थोड़ी दूरी होती है, वह दूसरों के पैसों पर ऐश करने वाले हो सकते हैं। ऐसे लोगों को पैतृक संपति भी मिल जाती है और ये जीवन भर उसी पर निर्भर रहते है। ये बहुत खर्चीले होते हैं।

5. जिन लोगों के दांत हल्के काले होते है, वो बहुत चतुराई से अपना काम निकालते है, ये झगड़ालू स्वभाव के भी होते हैं। ऊपर से दिखने में ये जेंटलमेन लगते हैं, लेकिन अंदर से बहुत ही स्वार्थी होते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم