घूमने से रोमांस लाइफ पर पड़ता है गहरा प्रभाव, जानिए कैसे?


हाल ही में हुई एक नई रिसर्च से सैर-सपाटे और सेक्स लाइफ के बीच संबंधों को लेकर कई बातें सामने आयी है। इस रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, एक साथ टूर पर निकलने वाले कपल्स सेक्स लाइफ को बढ़िया तरीके से इंजॉय करते हैं।

पढ़े : शादीशुदा महिलाएं ही समझ सकती हैं संबंधों से जुड़ी ये तीन बातें

यूएस ट्रैवल असोसिएशन ने 1,100 लोगों पर सर्वे किया। सर्वे में सामने आया कि जो कपल्स एक साथ यात्रा पर निकलते हैं, वे अन्य लोगों के मुकाबले अपने संबंध से ज्यादा संतुष्ट होते हैं और सेक्स लाइफ एवं रोमांस का अच्छे से इंजॉय करते हैं। यूएस ट्रैवल असोसिएशन के सीईओ रॉजर डाऊ ने बताया, 'वैसे यह बात तो हम काफी समय से जान रहे थे, लेकिन रिसर्च ने भी इसे साबित किया है कि यात्रा का संबंध पर सकारात्मक असर पड़ता है।'

सर्वे में पाया गया कि दो तिहाई यानी करीब 63 फीसदी लोगों ने कहा कि शादी के उपहार के तौर पर वह एक शॉर्ट वीकेंड को प्राथमिकता देंगे। 83 फीसदी लोगों ने कहा कि एक साथ यात्रा करने से रोमांस बढ़ता है। 77 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि एक साथ यात्रा करने से उनकी सेक्स लाइफ में बेहतरी आई। एक चौथाई से ज्यादा करीब 28 फीसदी लोगों ने कहा कि एक साथ यात्रा करने से उनकी सेक्स लाइफ में सुधार आया।

पढ़े : कम उम्र में संबंध बनाना से लड़कियों में हो सकते है ऐसे खतरा 

Post a Comment

और नया पुराने