बार-बार लगने वाली जुकाम का ये है अचूक इलाज


मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम की समस्या होना आम है। ऐसा होने पर ये घरेलू उपाय अपनाकर देखें काफी राहत मिलेगी। इस असरकारक दवा को बनाने कि लिए सामग्री किचन में ही मिल जाएगी। इस बनाने के लिए लें अदरक, दालचीनी, चक्रफूल, शहद, ऐपल साइडर विनेगर, नींबू और पानी।

पढ़े : इन घरेलू नुस्खों के सेवन से रूकी हुई हाइट को फिर से ग्रोथ मोड ला सकते हैं

4 इंच लंबा अदरक लें। इसे अच्छे से धोकर बिना छीले काट लें। अब चार कप पानी लें इसमें अदरक, दो दालचीनी के टुकड़े और दो चक्रफूल डालकर उबाल लें। अब इसे 10 मिनट तक रखा रहने दें। इस मिश्रण को कप में छान लें और इसमें दो चम्मच शहद, दो चम्मच ऐपल साइडर विनेगर और आधे नींबू का रस मिलाएं। इसे आप गरम या कमरे के तापमान पर ठंडा करके ले सकते हैं। यह सर्दी-जुकाम का अच्छा ऐंटीडोट है।

अदरक और दालचीनी आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है वहीं शहद और चक्रफूल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे फ्रिज में रखकर दो दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। दोबारा जरूरत पड़े तो इसे ताजा ही बनाएं।

पढ़े : गर्भपात के बाद दिखें ये 4 संकेत तो तुरंत करें डॉक्टर से सम्पर्क!

Post a Comment

और नया पुराने