उम्र के इस दौर में लोग बनाते हैं सबसे ज्यादा शारीरिक संबंध!


शारीरिक संबंध बनाने का कोई पैरामीटर नहीं होता है। लोग अपनी मर्जी और खुशी को देखते हुए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं। उम्र के इस दौर में ज्यादातर लोग शारीरिक संबंध बना लेते हैं। हाल ही हुई एक रिसर्च के मुताबिक सबसे ज्यादा सेक्स 18-29 तक उम्र वाले सबसे ज्यादा शारीरिक संबंध बनाते हैं। किन्जी इंस्टीट्यूट ऑफ रीसर्च इन सेक्स, रीप्रोक्शन ऐंड जेंडर की तरफ से एक शोध किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि किस उम्र के लोग कितनी बार सेक्स करते हैं। ये हैं आंकड़े

परिणाम काफी रोचक रहा। शोध में सामने आया कि 18-29 साल तक के लोग साल में औसतन 112 बार सेक्स करते हैं। 30 से 39 साल के लोग साल में औसतन 86 बार सेक्स करते हैं। वहीं 40 से 49 साल के लोगों में ये आंकड़ा 69 बार आया। हैरानी की बात ये रही कि 13 फीसदी जोड़े ऐसे थे जिनका शादी के बाद सालभर में सेक्स करना बहुत कम हो चुका था। 45 फीसदी लोग ऐसे निकले जो महीने में कुछ ही दिन सेक्स करते थे।


शादी के बाद सेक्स की फ्रीक्वेंसी गिरने की वजह है जिम्मेदारियों का बढ़ना, हेक्टिक वर्क शेड्यूल, घर के काम वगैरह। एक्सर्ट्स का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ लोगों में बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं जिससे सेक्स से दूरी हो जाती है। 34 फीसदी लोगों ने हफ्ते में दो से तीन बार सेक्स करना स्वीकारा वहीं सात फीसदी लोग ऐसे थे जो हफ्ते में चार से पांच बार सेक्स करते थे।

Post a Comment

أحدث أقدم