दुनिया में अब तक सिर्फ 43 लोगों के पास ही है इस ब्लड ग्रुप का ब्लड!

अगर आपका कोई बीमार हो जाए और आपको ब्लड की जरूरत पड़े तो आप परेशान हो उठते हैं। हालांकि कैसे भी करके आपक ब्लड का इंतजाम कर लेते हैं, लेकिन आपको शायद नहीं पता होगा कि दुनिया में एक ऐसा ब्लड ग्रुप भी है जो सिर्फ 43 लोगों के पास ही है।

इसका ब्लड ग्रुप का नाम रिसस नेगेटिव (RH Null) है। इसे गोल्डन ब्लड के नाम से भी जाना जाता है। पिछले 52 सालों में सिर्फ 43 लोगों के पास मिला था ये ब्लड ग्रुप। रिसस नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले दुनिया में किसी भी ब्लड ग्रुप वाले को अपना ब्लड दे सकते हैं।

एक इंसान की बॉडी में एंटीजन के काउंट से उसके ब्लड ग्रुप के बारे में पता चलता है। अगर किसी कि बॉडी में ये एंटीजन कम होते हैं तो उसका ब्लड ग्रुप रेयर माना जाता है। एंटीजन बॉडी में एंटीबॉडी बनाते हैं जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाते हैं। रिसस नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों की लाइफ नॉर्मल लोगों जैसी ही होती है। लेकिन उन्हें अपना ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस ब्लड ग्रुप के डोनर मिलने में बहुत परेशानी आती है।

Post a Comment

और नया पुराने