1. साेमवार को कर्ज लेने या देने का शुभ वार माना गया है, क्योंकि इस दिन की अधिष्ठात्री देवी मां पार्वती है और संबंधित ग्रह चंद्रमा है।
2. मंगलवार को कर्ज लेना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है, बल्कि इस दिन यदि कोई पुराना कर्ज हो तो उसे चुकाना शुभ होता है।
3. इस दिन पर बुध ग्रह का प्रभाव है जिसे की नपुंसक माना गया है इसलिए बुधवार को कर्ज लेना व देना शुभ नहीं होता है। इस वार को लघु संज्ञक शुभ वार माना गया है।
4. गुरुवार को कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी चुक जाता है।
5. शुक्रवार पर शुक्र का प्रभाव होता है इसलिए ये एक सौम्य संज्ञक वार है यही कारण है कि इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया है।
6. शनिवार के दिन किए काम लंबे समय तक स्थिर रहते हैं इसलिए इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है। यही कारण है कि कर्ज लेने व देने के लिए ये दिन शुभ नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें