1. टूथपेस्ट
नाखूनोें से नेलपॉलिश उतारने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। नाखूनों पर टूथपेस्ट लगाकर इसे रूई के साथ रगडें। थोड़ी देर बाद नेल पॉलिश उतर जाएगी और नाखूनों का पीलापन भी दूर हो जाएगा।
2. सिरका
सिरका भी नेलपॉलिश उतारने के काम आ सकता है। सिरके को कॉटन में भिगोकर नाखूनों पर रगड़ें। इससे नेल पेंट आसानी से उतरना शुरू हो जाएगा। सिरके में थोडा-सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
3. एल्कोहल
एल्कोहल से भी नेलपॉलिश उतारी जा सकती है। इसका इस्तेमाल कॉटन पर लगा कर नाखूनों को साफ कर सकते हैं।
4. गुनगुना पानी
गुनगुने पानी में नाखूनों को 10 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद किसी सॉफ्ट कपड़े के साथ नाखूनों के रगड़ कर साफ करें।

إرسال تعليق