लड़कियों के नाखून देखकर जानें उनका व्‍यक्तित्‍व!!


भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है समुद्र शास्त्र। समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के अंगों को लेकर वर्णन किया गया है। इसमें ये बताया गया है कि व्यक्ति के किस अंग का क्या प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। हम आपको यहां स्त्री के नाखूनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, समुद्र शास्त्र के अनुसार क्या कहते हैं स्त्री के नाखून.....

1. यदि किसी स्त्री के नाखून लाल हो, वह स्त्री शारीरिक रूप से स्वस्थ्य, सौन्दर्यवान, धनवान व भाग्यवान मानी जाती है। ये अपने सास-श्वसुर की सेवा करने वाली होती है तथा इनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

2. जिन महिलाओं के नाखूनों पर सफेद व काले रंग के धब्बे होते हैं वे अपने पति से झगड़ा करने वाली होती है। ऐसी महिलाओं का दिमाग तेज होता है, लेकिन वे इसका इस्तेमाल गलत दिशा में करती हैं।

3. जिन महिलाओं के नाखून पीले रंग के होते हैं वे कम सन्तान को जन्म देने वाली होती है। ऐसी महिलाओं को पीलिया, सिर दर्द आदि रोगों की शिकायत बनी रहती है। ऐसी महिलाओं का स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहता है।

4. यदि किसी स्त्री के नाखून सामान्य लाल रंग के तथा सुन्दर हो, वह स्त्री भौतिक जगत के तमाम सुखों का भोग करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियों के पति उच्चकोटि के व्यावसायी या राजनेता होते है। ये अधिक शिक्षित होने के कारण स्‍वयं भी उच्च पद को प्राप्त कर लेती है।

5. जिन स्त्रियों के नाखून हमेशा छोटे बने रहते हैं उनमे धैर्य की कमी होती है। बहुत जल्‍दी उत्‍साहित हो जाती हैं और संकीर्ण मानसिकता वाली होती हैं। कमजोर दिल की एवं दूसरों की कमियां खोजती रहती हैं। इन्‍हें हृदय रोग एवं नसों से संबंधित रोग लगने का खतरा बना रहता है।

Post a Comment

أحدث أقدم