लड़ाई-झगड़े के सपने देखना शुभ होता है या अशुभ?


दुनिया में सपना हर इंसान को आता है। सपना सिर्फ उन लोगों को नहीं आता जो जन्मजात से अंधे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें जो भी सपने आते हैं वह हमारे जीवन से सम्बधित होते हैं। हर प्रकार के सपने का अपना अलग ही महत्व होता है।

कुछ लोग सपने में युद्ध या किसी को लड़ते हुए भी देखते हैं। हर व्यक्ति कभी ना कभी सपने में किसी से लड़ते हुए खुद को या दूसरों को जरुर देखा होगा। सभी के दुश्मन होते हैं और वह अपने दुश्मनों से अगर सामनें से नहीं निपट पाता है तो वह सपने में यह देखता है। युद्ध या लड़ाई-झगड़े के सपने देखना शुभ होता है या अशुभ होता है, इसके बारे में स्वप्न शास्त्र और मनोविज्ञान दोनों की राय अलग-अलग है। जहाँ मनोविज्ञान सपने में लड़ाई-झगड़े का दृश्य देखनें के बारे में कहता है कि यह व्यक्ति के वर्तमान में परेशानियों से घिरे होनें के बारे में बताता है। उसके अनुसार व्यक्ति को थोड़ा आराम करनें की जरुरत है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में युद्ध या लड़ाई झगड़े का दृश्य देखते हैं तो इसका मतलब आने वाले समय में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह सफलता की निशानी होती है। अगर आप उस युद्ध या लड़ाई झगड़े में खुद को घायल होता हुआ देख रहे हैं तो यह और भी अच्छा होता है। भविष्य में आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अगर आप लड़ाई में किसी को हरा रहे हैं तो यह आपके जीवन में सभी परेशानियों के अंत का सूचक होता है।

Post a Comment

और नया पुराने