वृष: उत्साह में वृद्धि होगी। हर मामले में दिल की ही सुनेंगे। समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में कठिनाई आएगी।
मिथुन: बिजनैस डील हेतु दिन अच्छा है। उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खाएंगे। विद्युत उपकरण से दुर्घना होने के योग हैं।
कर्क: नई बिजनैस डील से लाभ होगा। पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें।
सिंह: जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी। परिजनों से तनाव रहेगा। झंझटों वश दिनभर व्यस्तता रहेगी। परिजन की सेहत चिंतित करेगी।
कन्या: यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा में मनोंरजन होगा। नया साथी मिल सकता है। कुटुम्ब में कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से भी मुलाकात होगी।
तुला: अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों का उत्साह बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे।
वृश्चिक: व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। करियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
धनु: प्रतिकूल परिस्थिति है। उधार न दें वरना पैसे फंसेंगे। ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रख एनर्जी का सदुपयोग कर पैंडिंग वर्क पूरा करेंगे।
मकर: बिजनैस डील फाइनल होगी। जीवनसाथी चिंतित रहेगा। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। गुड न्यूज मिलेगी। पारिवारिक टैंशन खत्म होगी।
कुंभ:जरूरी काम निपटा लें। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारियों से आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराश होंगे। भावनाएं कंट्रोल कर काम करें।
मीन: पुराने मित्र से मुलाकात होगी। फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। ध्यान का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदेमंद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें