एक ऐसी मंडी जहां किराये पर मिलती है दुल्‍हन..!


आप इस खबर को पढ़कर दंग रह जायेंगे कि किस कदर महिलाओं में अत्‍याचार होता है। तमाम कानूनों के बाद भी हमारे देश में  आज भी जिस्मफरोसी का धंधा चल रहा है। कई प्रयासों के बाद भी यह फल-फूल रहा है। आज हम चाहे खुद को बदलने के लाख दावे कर लें लेकिन सच तो यही है कि महिलाओं पर आज भी शोषण हो रहे हैं, जैसे कई सालों पहले हो रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें की भारत के मध्‍य प्रदेश में आज भी जिस्‍म फरोशी का गंदा धंधा जोरो से चलता है। यहीं पर एक साल के लिए बीबीयां किराएं पर मिलती हैं। जी हां वह स्‍थान मध्यप्रदेश का शिवपुरी नाम का ही स्‍थान है। जहां  ‘धड़ीचा प्रथा’ प्रचलित है। यहां हर साल एक मंडी लगती है जिसमें प्रथा के नाम पर लड़कियों को खड़ा कर उनको एक साल के लिए किसी कि बीवी बनने के लिए सौदा किया जाता है।

सबसे दुखद बात यह है कि इसमें लड़की के पिता भी शामिल होते हैं। लड़कियों की कीमत कीमत 15 हजार से 25 हजार तक लगाई जाती है। इस प्रथा में लड़की के घरवाले अपनी मर्जी से लड़की को 1 साल के लिए किसी अजनबी के हवाले सौंप देते हैं। साथ ही अगर कोई अधिक पैसे देता है तो वह ज्‍यादा दिन तक भी उस लड़की को अपने पास रख सकता है। इस सौदे के लिए बाकायदा एक स्‍टांप पर लिखा पढ़ी की जाती है।

Post a Comment

أحدث أقدم