लिली का कहना है कि उन्होंने रोबोट से इंगेजमेंट भी कर ली है और अब शादी भी उसी से करेंगी। उसे पूरा भरोसा है कि वह इनमूवेटर के साथ काफी खुश भी रहेंगी। लिली ने बीते साल दिसंबर में अपने व रोबोट के रिश्ते को लेकर अपने सोशल मीडिया एकांउट पर इस बात का खुलासा किया था। वह यह भी कह चुकी हैं कि अब उसे दूसरे इंसानों से प्यार करने में कोई रुचि नहीं है। वह खुद को रोबोसैक्सुअल कहने में गर्व महसूस करती है।
लिली ने अपने ट्विटर पेज पर भी इस बात का जिक्र किया है कि रोबोसेक्शुअल होने पर, हम लोग किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। वह यह भी मानती हैं कि उनके इस रिश्ते से इंसान और रोबोट के रिश्तों की दूरियां कम हो जाएंगी। वहीं कुछ रोबोट एक्सपर्टस का कहना है कि इसमें ज्यादा चौकने की जरूरत नहीं है। 2025 से काफी पहले ही इंसान और रोबोट के बीच गहरे रिलेशन काफी तेजी से बढ़ेंगे।

إرسال تعليق