# शादी के पहले साल में कपल्स एक दूसरे से अपनी बाते शेयर करते है, जिसकी वजह से दोनो एक दूसरे पर भरोसा करना सिखते हैं। चाहे वो लव मैरिज हो या अरेंज। लव मैरिज के बाद भी कई ऐसी बाते होती हैं, जो आज से पहले शायद मालूम भी नहीं होंगी।
# शादी के पहले साल में जहां एक नए प्यार की शुरुआत होती है उसके साथ छोटे-मोटे झगड़े भी होते हैं जो आपके प्यार को और बढ़ाते हैं। छोटी मोटी नोक-झोंक के बाद जो मनाना और रिझाना होता है, वह आपके रिश्ते में चाश्नी की तरह काम करता है। आने वाले सालों में आप इन्ही पलों को याद करके मुस्कुराने वाले हैं।
# नए प्यार के साथ नया परिवार नए रिश्ते आदि मिलते हैं। जिन्हे निभाना अपने में ही एक अलग खुशी होती है। सांस के रूप में मां मिलना, पापा के रूप में ससुर, बहन के रूप में ननद और छोटे भाई या बड़े भाई के रूप में देवर या जेठ। यह सब नए रिश्ते आपके अंदर एक नया जोश व जूनुनियत पैदा करता है।

एक टिप्पणी भेजें