1. कब्ज के रोगियों को फास्ट फूड जैसे बर्गर, फ्रैंच फ्राइज और पिज्जा नहीं खाना चाहिए। इन चीजों में पोषक तत्व नहीं होते और वसा काफी मात्रा में होती है जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।
2. कब्ज होने पर कॉफी या चाय का भी अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
3. व्हाइट ब्रैड में काफी मात्रा में स्टार्च होता है और फाइबर बहुत कम पाया जाता है जिससे कब्ज के रोगियों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। ऐसे में कब्ज होने पर कभी भी व्हाइट ब्रैड का सेवन न करें।
4. कब्ज होने पर रेड मीट का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इनमें काफी मात्रा में आयरन होता है जो कब्ज की समस्या को और भी बढ़ा देता है।
5. चॉकलेट में भी काफी मात्रा में वसा होती है जिससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कब्ज होने पर चॉकलेट खाने से बचना चाहिए।

إرسال تعليق