राशिफल : 2 अक्टूबर 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष: रोजगार में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। चिंताओं में कमी आएगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।

वृष: मित्र के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ मध्यम रहेगा। 

मिथुन: प्रभावशाली व्यक्ति से मिलेंगे। प्रेमी संग समय बिताएंगे। वाहन मिलने के योग हैं। रुचिकर भोजन कि प्राप्ति होगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक मामले हल होंगे। लंबित काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। अकाऊंट्स का काम पूरा करेंगे। पढाई में ध्यान लगेगा।

सिंह: संबंधियों से सहयोग मिलेगा। संतानपक्ष कि चिंता सताएगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मुनाफे को रीइन्वैस्ट करेंगे। निराशा को हावी न होने दें।

कन्या: व्यावसायिक स्थिति सुधरेगी। अकाऊंट्स पर पूरा ध्यान दें। नौकरी में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रोफैशनल डील करने से बचें।

तुला: स्वास्थ्य नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी होगी। भविष्य हेतु चिंतित रहेंगे। धैर्य से लंबित कार्य निपटेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: सोशल गैदरिंग में जाएंगे। प्रतिष्ठा से लाभ होगा। प्रभाव में वृद्घि होगी। विरोधी शांत होंगे। असमंजस से बाहर आएंगे। व्यावसायिक लाभ होगा।

धनु: भाग्योदय होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। करियर में उन्नति होगी। संतान से सहयोग मिलेगा। रूका हुआ कार्य पूरा होगा। अचानक लाभ मिलेगा।

मकर: योजनाबद्ध होकर आवश्यक काम निपटेंगे। संपत्ति संबंधी मामलात परेशान करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में निराश होंगे। स्टुडैंट्स हेतु दिन अच्छा है।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लाभ से खुशी होगी। व्यक्तिगत जान-पहचान से लाभ होगा। दूसरों को सलाह देने से बचें।

मीन: विकास कार्य सफल रहेंगे। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। ऑफीस में अधिकारी सहयोग करेंगे। अकस्मात व्यावसायिक लाभ होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم