1. हेडफोन
अक्सर हम अपने हेडफोन और ईयरफोन अपने दोस्तों के साथ शेयर कर देते हैं। स्टडी में पाया गया है कि जब भी आप हेडफोन या ईयरफोन का यूज करते हैं तो आपके कानों के बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं। जो हेडफोन पर ही चिपक जाते है। ऐसे में हेडफोन शेयर करना आपके कान में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
2. टॉवेल
क्या आप जानते है सबसे ज्यादा इंफेक्शन एक-दूसरे के तौलिया का इस्तेमाल करने से फैलते हैं। टॉवेल शेयर करने से आपको त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा रहता है।
3. चप्पल/ स्लीपर
अक्सर लोग जूते और सैंडिल या घर में पहनी जाने वाली चप्पले ज़्यादा शेयर करते है। ऐसा करना आपके पैरों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप शायद ही जानतें हो कि ऐसा करने से आपके पैरों में फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।
4. लिपस्टिक
ऐसा अक्सर देखा जाता हैं कि लड़कियां अपनी फ्रेंड्स के साथ अपनी लिपस्टिक शेयर कर देती हैं अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो ये आपके होठों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अनजानें में ही सही पर लिपस्टिक के जरिए आप कई तरह के रेमिडी और बैक्टीरिया का लिप्स में प्रयोग कर रही है।

إرسال تعليق