सबसे पहले मोर पंख के बारे में बात करते हैं। गर्भवती महिला के कमरे में या जिनके घर में अभी-अभी नये मेहमान का आगमन हुआ है, उन्हें अपने कमरे में मोर पंख जरूर रखना चाहिए। कमरे में मोर पंख रखना दोनों के लिये बहुत अच्छा माना जाता है।
गुलाबी रंग खुशी और आनंद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के कमरे में इस रंग की कोई बड़ी-सी तस्वीर लगाना अच्छा होता है। सफेद रंग शांति और अच्छी हेल्थ का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गुलाबी के साथ-साथ सफेद रंग की कोई तस्वीर या शो-पीस भी कमरे में रखना चाहिए। तांबे की धातु से बनी कोई एक वस्तु भी कमरे में रखनी चाहिए। क्योंकि तांबा बुरी नजर और नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी बढ़ाता है।

إرسال تعليق