नए प्रेमी जोड़े अपनी इन 5 गलतियों से आगे के लिए मुसीबत खड़ी कर लेते है!


प्यार के ढाई अक्षर की गहराई में हर कोई डूबना चाहता है। अक्सर आपको नए प्रेमी जोड़ी हाथों में हाथ डाले दिखाई दे जाएंगे। इसके साथ ही वो दोनों अपनी जिंदगी में इतने डूब जाते हैं कि उन्हें किसी की परवाह नहीं होती। इसी बीच वो कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनका रिश्ता बाकी और लोगों से टूट जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी ऐसी 5 वजह है जो नए प्रेमी जोड़े के लिए आगे चलकर मुसीबत खड़ी कर सकती हैं.....

1. ऐसा देखा जाता है कि नए कपल्स 24 घंटे एक साथ ही रहना चाहते हैं। जिस वजह से अपने दोस्तों को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं और यही वजह उन्हें अपने दोस्तों से दूरी कर देती है।

2. प्यार में अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं जिसे देखकर उनके करीबी उनसे कटना शुरू कर देते हैं। यहां तक की वो एक दूसरे से मैचिंग कपड़े भी पहनने लगते है जो देखने में काफी ऑड लगता है।

3. अक्सर ऐसा होता है कि पहले पहले प्यार में डूबे लोग जिससे भी मिलते हैं अपने पार्टनर की बात करना शुरू कर देते हैं जो कि सामने वाले को एक समय के बाद बोर करने लगता है।

4. नया प्रेमी जोड़ा अक्सर अपनी नई दुनिया बसा लेते हैं और जिंदगी का दायरा इतना सीमित कर लेते हैं कि उसमें किसी को भी इंट्री नहीं देते।

5. दूसरों को दिखाने के लिए कि वो रिलेशनशिप में है नया प्रेमी जोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ-साथ बार-बार फोटोज डालने लगता है। 

Post a Comment

أحدث أقدم