हिना फिल्म का सॉन्ग 'मैं हूं खुशरंग हिना' उस समय काफी हिट साबित हुआ था। हिना फिल्म के बाद जेबा को बॉलीवुड में खास पहचान मिल गई थी। हालांकि इसके बाद भी जेबा ने कुछ ही फिल्मों में काम किया और वो फिल्में कुछ खास कमाल भी नहीं दिखा पाईं। खबरों के मुताबिक जेबा ने सिंगर अदनान सामी से शादी की। जिससे उनको एक बेटा अजान हुआ। लेकिन ये शादी दो साल से ज्यादा टिक ना पाई।
बता दें कि बॉलीवुड में करियर खत्म होने के बाद जेबा ने फिर पाकिस्तान का रुख ले लिया था। वहां उन्होंने सोहेल खान लेगारी से शादी की। सोहेल कौन हैं इस बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। खबर ये भी है कि इस समय जेबा पाकिस्तान में ही हैं और एक्टिंग और डेली सोप डायरेक्ट कर रही हैं।

إرسال تعليق