1. तरबूज
रोज़ तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और इससे आपकी कमर भी पतली हो जाएगी। तरबूज में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल होते हैं जो पेट में सूजन नहीं होने देते।
2. होलमील ब्रेड
होलमील ब्रेड कई सारे अनाजों से मिलकर बनी होती है। इसे खाने के बाद कई घंटों तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। इसका असर कमर पर भी दिखता है।
3. मिसो
सोयाबीन को फर्मनेट करके मिसो बनाया जाता है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। पेट में गैस और सूजन नहीं होती है। पाचन तंत्र ठीक ना होने की वजह से मोटापा बढ़ता है। इसलिए मिसो खाने से पेट दुरुस्त रहता है और मोटापा भी नहीं बढ़ता है।
4. फलियां और दालें
अगर आपको मोटापा घटाना है तो राजमा, चने, दाल और सोयाबीन खाएं। इसमें प्रोटीन होता है जिससे पेट कह सेहत बेहतर रहती है। रोज़ फलियां और दालें खाने से कमर पतली हो जाएगी।
5. हाथी चक
कमर का साइज़ घटाने में हाथी चक काफी कारगर साबित होता है। इसमें कोरोजेनिक एसिड होता है जो पेट में एसिडिटी नहीं बनने देता है। इससे पेट का पाचन ठीक रहता है और कमर छरहरी और पतली बनी रहती है।
इन चीज़ों को खाने से आपकी कमर जरूर ही पतली हो जाएगी, इसके अलावा आप योग और व्यायाम भी करें तो बेहतर होगा।

एक टिप्पणी भेजें