आज हम आपको ऐेसे मुल्कों के बारे में बताएंगे जहां पर महिलाएं सबसे असुरक्षित रहती है और उनके साथ कभी भी रेप हो जाता है। रेप, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न होना उनके लिए आम बात है। इसलिए ऐसे देश में महिलाओं को जाने से हमेशा बचना चाहिए। जहां महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है उनमें सबसे ऊपर अफगानिस्तान है, जहां महिलाओं को न तो आजादी खुले में सांस लेने की आजादी है और न ही अपने ऊपर हुए अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की।
वहीं कांगो भी एक ऐसा देश है जहां पर महिलाओं के साथ अपराध होना आम बात है। लेकिन यहां एक बात खास है की यहां लड़के-लड़की की बीच काफी असमानताएं है। एक रिपोर्ट के अनुसार कांगो में हर दिन करीब 1150 महिलाएं यौन शोषण की शिकार होती हैं। लेकिन वे अपने खिलाफ होने वाले अत्याचार पर आवाज भी नहीं उठाती। साथ ही कुछ ऐसे भी देश है जहां पर लड़कियों का जीना हराम है। उन पर खतना जैसी प्रथा की शिकार होती है। वहीं इन मामलों में तो अफ्रीका के सोमालिया में कानून-व्यवस्था का और भी बुरा हाल है।
إرسال تعليق