यहां महिलाओं के साथ रेप जैसा घिनौना अपराध भी है आम बात!


अपने देश में महिलाओं को लेकर हर सवाल उठते है। की उनकी सुरक्षा निश्‍चित हो। लेकिन हमेशा वो किसी न किसी प्रकार से अपराध का शिकार बनती है। हर एक पार्टी तो उनकी सुरक्षा को प्रश्‍न बनाकर सत्‍ता में भी आती है। लेकिन इसके बाद वो भूल जाती है। जिससे आए दिन यौन उत्पीड़न और रेप की वारदातें सरकार की पोल खोलती है। लेकिन इन सभी के बाद भी भारत महिलाओं को लेकर एक सुरक्षित देश है। वहीं कुछ ऐसे भी मुल्‍क है जहां महिलाओं के साथ रेप जैसे घिनौने अपराध आम बात है।

आज हम आपको ऐेसे मुल्‍कों के बारे में बताएंगे जहां पर महिलाएं सबसे असुरक्षित रहती है और उनके साथ कभी भी रेप हो जाता है। रेप, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न होना उनके लिए आम बात है। इसलिए ऐसे देश में महिलाओं को जाने से हमेशा बचना चाहिए। जहां महिलाएं सबसे ज्‍यादा असुरक्षित है उनमें सबसे ऊपर अफगानिस्तान है, जहां महिलाओं को न तो आजादी खुले में सांस लेने की आजादी है और न ही अपने ऊपर हुए अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की।

वहीं कांगो भी एक ऐसा देश है जहां पर महिलाओं के साथ अपराध होना आम बात है। लेकिन यहां एक बात खास है की यहां लड़के-लड़की की बीच काफी असमानताएं है। एक रिपोर्ट के अनुसार कांगो में हर दिन करीब 1150 महिलाएं यौन शोषण की शिकार होती हैं। लेकिन वे अपने खिलाफ होने वाले अत्याचार पर आवाज भी नहीं उठाती। साथ ही कुछ ऐसे भी देश है जहां पर लड़कियों का जीना हराम है। उन पर खतना जैसी प्रथा की शिकार होती है। वहीं इन मामलों में तो अफ्रीका के सोमालिया में कानून-व्यवस्था का और भी बुरा हाल है।

Post a Comment

और नया पुराने