⋇ मित्रों का प्यार पाने के लिए हमेशा आप चौकोर या वर्गाकार मेज पर उनके साथ बैठकर बातें करें या पढ़ाई करें।
⋇ अपने दोस्तों को कभी भी रूमाल गिफ्ट न करें। इससे आपकी दोस्ती को खतरा हो सकता है। इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है।
⋇ वास्तुशास्त्र के अनुसार दोस्तों के साथ कभी भी काले रंग की कोई भी चीज शेयर ना करें।
⋇ दोस्तों को एक-दूसरे का झूठा भोजन खाने से बचना चाहिए।
⋇ दोस्तों के साथ बैठकर बातें करते समय दिशा का अवश्य ध्यान रखें। हमेशा अपने मित्रों के साथ उत्तर-पूर्व दिशा में ही बैठकर बातें करें।
⋇ अगर इन सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो आपकी दोस्ती और गहरी होगी।

एक टिप्पणी भेजें