राय लक्ष्मी का जन्म 5 माई 1989 को बंगलूरू में हुआ था। 15 साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्म कार्का कासादारा से डेब्यू किया था। दस साल के अब तक के सफर में वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।इनमें मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में शामिल हैं।
बता दें कि इससे पहले वह सोनाक्षी सिन्हा की अकीरा में भी छोटी सी भूमिका निभा चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा राय लक्ष्मी को साउथ इंडियन सिनेमा का सबसे स्टाइलिश स्टार भी मानी जाती है। राय लक्ष्मी क्रिकेटर एमएस धोनी को डेट कर चुकी हैं।
इस बात का खुलासा खुद लक्ष्मी ने किया था। लक्ष्मी ने कहा था, 'तब मैं टीम की ब्रांड एंबेसडर थी। धोनी टीम का हिस्सा थे। उसी वक्त हम दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं। हम करीब एक साल तक साथ रहे।'




إرسال تعليق