राशिफल : 26 सितंबर 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक प्रैशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझकर मदद के लिए आगे आएंगे।

वृष: पूरे उत्साह से काम करेंगे व निश्चित सफलता मिलेगी। बिज़नैस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।

मिथुन: शुभ समाचार मिलेंगे। निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। नए व्यक्ति से नज़दीकियां बढ़ेंगी।

कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद राहत मिलेगी। सूझबूझ से काम लेंगे। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। सेहत बिगड़ेगी।

सिंह: फाइनैंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे। घर में शुभकार्य होने के आसार हैं। पुराने दोस्त संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा।

कन्या: मन आध्यात्म में आकर्षित होगा। धर्मस्थल की यात्रा का प्लान बनेगा। बुद्धिमता से कामयाबी मिलेगी। इन्कम का स्थायी सोर्स बनेगा।

तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।

वृश्चिक: क्रिएटिव कामों मे रुचि बढ़ेगी। आर्थिक समस्या सताएंगी। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।

धनु: ऑफिशियल अकाऊंट्स को अपडेटेड रखें। ऑफिस स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिमाग में संतुलन बैठेगा।

मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। कानूनी समस्या सताएगी। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।

कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।

मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।

Post a Comment

और नया पुराने