⋇ भोजन से पूर्व छींक आना अशुभ संकेत है, जब भी ऐसा हो तो थोड़ी देर के लिए रुक जाना अच्छा होता है।
⋇ यदि कोई किसी जरुरी काम पर जा रहा हो और सामने से कोई छींक दे तो वो काम पूरा नहीं होता है। लेकिन यही एक से ज्यादा बार छींक आए तो वो काम के लिए शुभ माना जाता है।
⋇ ऐसे ही जब कोई वस्तु खरीदते हुए छींक आ जाए तो वो वस्तु आपके लिए सौभाग्यशाली होती है।
⋇ कोई पूजा या धार्मिक कार्यक्रम करने से पहले कोई छींक दे तो उस कार्य के पूरा होने में समस्याएं आती हैं।
⋇ सोकर उठते ही और सोने से पहले अगर छींक आए तो ये किसी अशुभ घटना का संकेत हो सकता है।
⋇ अगर कोई नया व्यापार शुरु करने से पहले छींक आए तो वो व्यापार के लिए शुभ संकेत माना जाता है।
⋇ अगर कोई बीमार व्यक्ति दवाई लेते वक्त छींके तो इसका ये संकेत होता है कि वो जल्द ही ठीक होने वाला है।

إرسال تعليق