पीपल के पेड़ की छाया शरीर को उर्जा प्रदान करती है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस पेड़ की छाया गर्मियों में ठंडी और सर्दियों में गर्म रहती है। इस पेड़ के पत्तों एवं फलों को विभिन्न औषधियां बनाने के लिए बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।
पीपल के पेड़ के वैज्ञानिक महत्व को समझने के बाद यदि हम आधारण रूप से देखें तो यह पेड़ हमारे पूरे दिनचर्या में काफी लाभदायक सिद्ध होता है। आज के तकनीकी जमाने का तो पता नहीं, लेकिन यदि आप प्राचीनकाल की बात करें तो उस समय के लोगों का जीवन ही वृक्षों पर निर्भर था। पीपल के पेड़ के पत्तों का विभिन्न रूप से इस्तेमाल करना, उसकी टहनियों एवं फलों को उपयोग करना एवं साथ ही सम्मान के लिए उसकी पूजा भी करना। यह सब पीपल के पेड़ और प्राचीन भारत की सच्चाई है।

एक टिप्पणी भेजें