गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए. इन दवाइयों के सेवन से अनियमित पीरियड्स की समस्या होने लगती है। 28-30 दिन का चक्र बिगड़ने से ओव्यूलेशन गड़बड़ हो जाता है. इससे रिप्रोडक्टिव सिस्टम गड़बड़ जाता है। इस तरह की पिल का सेवन बंद करने पर कई महिलाओ को हेवी ब्लीडिंग और भारी दर्द की समस्या हो जाती है।
यदि डायबिटीज या मोटापे की समस्या है तो इस तरह दवाइयों के सेवन से रिएक्शन भी हो सकता है। जिन महिलाओ को माइग्रेन की समस्या होती है, उनके लिए भी इसका सेवन परेशानी कर सकता है। यदि परिवार में किसी को खून का थक्का बनने से संबंधित समस्या है तो इस तरह की गोलियों का इस्तेमाल करने से समस्या और बढ़ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें