हमारे शरीर का अहम हिस्सा होते हैं, जिनकी अगर ठीक से देखभाल न हो तो उनमें तमाम तरह के दोष उत्पन्न होने लगते हैं। इन्हीं दोषों में आंखों का फड़कना भी शामिल है। आंखों के फड़कने के कई कारण हैं। आज हम उन्हीं कारणों और उससे निपटने के कुछ आसान से तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं।
आंखों की मांसपेशियां काफी संवेदनशील होती हैं। इनमें किसी भी तरह की समस्या आंख फड़कने का कारण हो सकती है। अगर आप ज्यादा तनाव की वजह से ठीक से सो नहीं पाते तो यह भी आपकी आंखों के लिए काफी नुकसान पहुंचाने वाला होता है। इसके अलावा आखों की थकान, आंखों में किसी भी तरह की समस्या या फिर एलर्जी की वजह से भी आंखें फड़कने लगती हैं।
अगर आप देर तक कंप्यूटर या फिर लैपटॉप पर काम करते हैं तो इससे आंखों के फड़कने तथा उनमें पानी आने की दिक्कत सामने आती है। आंखों में सूखेपन के कारण, उनमें खुजली की वजह से भी आंख फड़कने लगती हैं। आखों में मैग्नीशियम की कमी, बहुत ज्यादा कैफीन और शराब का सेवन भी आंखों के फड़कने का मुख्य कारण है।

إرسال تعليق