बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के पहले दो दिन का कलेक्शन आ गया है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है लेकिन अच्छे रिव्यूज मिलने के बाद भी ये फिल्म पहले दिन कुछ खास नहीं कमा पाई थी लेकिन दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन से अच्छा रहा
इस फिल्म ने पहले दिन कुल 13.10 करोड़ की कमाई की है वही दूसरे दिन इस फिल्म ने लगभग 15. 50 करोड़ की कमाई की है
ये फिल्म भारत में कुल 3000 और विदेश में 590 स्क्रीन पर रिलीज हुई है ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म वीकेंड पर और स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त के दिन अच्छी कमाई करेगी.
फिल्म यूपी के एक छोटे से गांव की है जिसमें ये दिखाया गया है कि कैसे आज भी इस देश के कई इलाकों में शौचालय तक नहीं हैं, जिसके कारण एक महिला को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी के साथ आपको भूमि और अक्षय की प्यारी सी लव स्टोरी भी दिखाई देगी जो इस शौचालय वाले मुद्दे को आगे बढ़ाने का आधार है.



एक टिप्पणी भेजें