शतक लगाकर धवन ने गाड़ा लंका में डंका


शिखर धवन ने पल्लेकेले टेस्ट के पहले ही दिन लंच के बाद शतक जमा दिया। धवन का यह टेस्ट क्रिकेट में छठवां शतक है। धवन अपनी इस पारी के दौरान तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने अपने 100 रन महज 107 गेंदों में पूरे कर लिए। 


धवन का श्रीलंका की सरजमीं पर यह तीसरा टेस्ट है। वह श्रीलंका की सरजमीं पर सबसे कम पारियों में तीन शतक बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 


मौजूदा सीरीज में शिखर धवन का यह दूसरा शतक है। श्रीलंका की सरजमीं पर एक सीरीज में दो शतक लगाने वाले धवन छठवें ओपनर बल्लेबाज हैं।


शिखर धवन का सीरीज के तीसरे मैच में लगाया गया यह पहला शतक है। इसके पहले जितने भी शतक उन्होंने लगाए हैं वे सीरीज के पहले मैच में ही आए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने