रिपोट्र्स के अनुसार सुप्रीम कोर्ट परिसर में पहुंचकर स्वामी ओम मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जे एस खेहर समेत पांचों जजों के फैसले को गलत बताने लगे। स्वामी ओम का कहना है कि, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पुरुषों की आजादी खतरें में पड़ जाएंगी और इससे महिलाओं को ओर भी आजादी मिल जाएंगी। साथ ही अगले मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण पर भी रोक होनी चाहिये क्योंकि उन्हें अगला मुख्य न्यायधीश बनना गलत फैसला है।
बस इतना कहते वहां पर मौजूद लोगों ने स्वामी ओम के साथी की जमकर पिटाई कर दी जबकि ओम स्वामी के साथ धक्का मुक्की की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कोर्ट सुरक्षा में लगी पुलिस ने मौके पर आकर स्वामी ओम को बाहर निकाला और सुप्रीम कोर्ट के बाहर छोड़ दिया।

إرسال تعليق