खुल गया इस बच्ची के वीडियो का राज, इस वजह से वायरल हुआ वीडियो!


हाल ही में एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक औरत उसे डांट रही थी। वो बच्ची बुरी तरह से रो रही थी और बच्ची अपनी मां से प्यार से पढ़ाने को बोल रही थी। इस वीडियो को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और बच्चों के साथ नरमी से पेश आने का संदेश दिया था। कोहली ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए गुस्सा जताया था।

ये बच्ची बॉलीवुड सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी है। इसका नाम हया है। शारिब साबरी के इंस्टाग्राम पेज पर इस बच्ची के कई वीडियो अपलोड हैं, जिनमें वो कहीं नमाज पढ़ रही है, तो कहीं मस्ती कर रही है।


पर ये वीडियो वायरल हो गया था और इसके साथ कहानी बताई गई थी कि एक महिला अपनी बच्ची को पढ़ाने के लिए उसपर अत्याचार कर रही है। श्रीलंका दौरे वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त विराट कोहली और शिखर धवन ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए माता-पिता को ऐसा बर्ताव न करने की सलाह दी।

इस मामले में सिंगर तोशी का कहना है कि विराट कोहली और शिखर धवन हमारी बच्ची के बारे में नहीं जानते हैं। हमारे परिवार को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ये वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। उन्होंने कहा बच्ची की मां अपने पति को वीडियो के जरिए बताना चाह रही थी कि बच्ची बहुत जिद्दी हो गई है। पर ये वायरल हो गया।

Post a Comment

أحدث أقدم