अमेरिकन मनोवैज्ञानिकों की एक स्टडी बताती है कि जो लड़के अपने पार्टनर से ज्यादा पैसे कमाते हैं उनके धोखा देने की संभावना ज्यादा होती है। स्टडी में यह भी कहा गया है कि जो लड़के अपने पार्टनर से बहुत कम कमाते हैं उनके भी धोखा देने के चांसेज ज्यादा होते हैं।
इसके अलावा अपने पार्टनर के दोस्तों के बारे में भी पता लगाकर उसकी विश्वसनीयता को चेक कर सकती हैं। अगर आपके पार्टनर के दोस्त धोखेबाज किस्म के हैं तो बहुत संभव है कि वह भी आपको कभी न कभी धोखा दे ही दे। इसलिए ऐसे लोगों से रिश्ते बनाने से बचें जिनकी मित्रमंडली का विश्वास संदिग्ध हो।
ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि बहिर्मुखी यानी कि एक्स्ट्रोवर्ट लोग दूसरों से बहुत जल्दी प्रभावित नहीं होते। ऐसे लोग विश्वास के लायक होते हैं। रिसर्च बताती है कि अन्तर्मुखी यानी कि इन्ट्रोवर्ट लोगों में धोखा देने की संभावना कुछ ज्यादा ही होती है। एक रिसर्च तो यह भी बताती है कि जो लोग अपने परिवार के इकलौते लड़के होते हैं उनमें भी धोखा देने की प्रवृत्ति ज्यादा होती है।

إرسال تعليق