20 अगस्त से शुरू होने जा रही श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। विराट कोहली को टीम का कप्तान और रोहित शर्मा को टीम का उपकप्तान घोषित किया गया है।
युवराज सिंह सिंह को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। युवराज सिंह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और वो वेस्टइंडीज दौरे पर भी फ्लॉप रहे थे। युवराज सिंह अपने आखिरी 7 वनडे मैचों में सिर्फ 162 रन ही बना सकें हैं। काफी लंबे समय से बाहर चल रहे सुरेश रैना की टीम में वापसी नहीं हुई है।
भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, के एल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, शारदुल ठाकुर।



إرسال تعليق