टेलिकॉम कंपनियों में डेटा को लेकर मची प्राइस वॉर के बीच रिलायंस कम्यूनिकेशन ने नया धमाकेदार ऑफर पेश किया है। भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने महज 70 रुपये में एक साल तक अनलिमिटेड डेटा देने की घोषणा की है।
भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो के आने के बाद से ही सस्ते डेटा टैरिफ की बाढ़ सी आई हुई है। लेकिन इन सब के बीच रिलायंस कंम्यूनिकेशन ने अबतक का सबसे सस्ता प्लान उतारा है. इस प्लान ने जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। रिलायंस मोबाइल के इस प्लान का नाम है डेटा से आजादी।
इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 70 रुपये में 365 दिन यानी 1 साल के अनलिमिटेड डेटा दे रही है. इतना ही नहीं यूजर को इसमें 56 रुपये तक का टॉकटाइम भी दिया जा जा रहा है.हालांकि, स्पीड आपको 2G वाली मिलेगी।

إرسال تعليق