इस देश में खूबसूरत लड़की ही बनती है ट्रैफिक कांस्टेबल, 26 की उम्र में हो जाती है रिटायर


किम जोंग उन उत्तर कोरिया का एक ऐसा तानाशाह जिसकी सनक के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उसकी क्रूरता का एक किस्सा खोजेंगे तो आपको दस मिल जाएंगे। वो ऐसा तानाशाह है जो किसी पर रहम नहीं करता किसी को मौत की सजा देना उसके लिए मजाक है। उसके सामने जुबान खोलना मना है। उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग का ऐसा है 'अजीबो-गरीब' कानून.....

क्या आप मानेंगे कि किसी देश में कोई सरकारी कर्मचारी 26 साल में रिटायर हो सकता है। उत्तर कोरिया में ऐसा होता है। किम जोंग के आदेश के मुताबिक सिर्फ खूबसूरती लड़की ही ट्रैफिक कांस्टेबल बनती है। 26 साल होते ही वो रिटायर हो जाती है। लेडी कांस्टेबल जब तक नौकरी में हैं तब तक वे शादी नहीं कर सकतीं।

दुनिया के लिए किम जोंग शैतान है लेकिन उत्तर कोरिया में उसे भगवान की तरह पूजना मजबूरी है। 2015 में किम जोंग ने पूरे देश के लिए हेयर स्टाइल तय कर दिया। 28 हेयर स्टाइल को सरकारी मंजूरी मिली हुई है। पुरुष हैं तो हेयर स्टाइल वही होगी जैसी किम जोंग की है। दो सेंटीमीटर से ज्यादा बडे बाल हो ही नहीं सकते। बुजुर्ग हैं तो पौने तीन सेंटीमीटर बाल की लंबाई हो सकती है। महिलाओँ के लिए हेयर स्टाइल है किम जोंग की पत्नी वाली हेयर स्टाइल तय है।

Post a Comment

أحدث أقدم