OMG ! तो इसलिए होने वाली है धोनी की टीम इंडिया से छुट्टी


महेंद्र सिंह धोनी की 'उल्टी गिनती' शुरू हो गयी है भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि भारतीय टीम के चयन के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर चर्चा हुई थी। अगर धोनी आने वाले मैचों में अच्छा नहीं खेल सके तो हम उनके विकल्प की तलाश करेंगे। 


चर्चाएं हर किसी के बारे में होतीं हैं। ऐसा नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ही चर्चा हुई। धोनी के भविष्य के बारे में पूछने पर मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन जब तब वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तब तक किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए


आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और एकमात्र टी20I के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है और युवराज सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया है। 

Post a Comment

أحدث أقدم