1. आजकल के जमाने में हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा रहता है इसलिए लड़की से बात करने के पहले उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नजर जरूर डालें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आइडिया लग जाएगा कि लड़की क्या करती है और उसे किन चीजों में इंट्रेस्ट है।
2. लड़की से बात करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उसी विषय पर बात करें जिसके बारे में आपको पता हो और वो बोरिंग न हो। अक्सर ऐसा होता है कि लड़के लड़की के रिस्पॉस पर ध्यान नहीं देते और बात बनने से पहले ही बिगड़ जाती है।
3. अक्सर लड़के लड़की के सामने इंप्रेशन जमाने के चक्कर में इतना हाकने लगते हैं कि लड़की को ये बात समझ आ जाती है कि लड़का सिर्फ नाटक कर रहा है सच्चाई कुछ और ही है।
4. लड़को को हमेशा ऐसा लगता है कि अगर लड़की से सिर्फ उसी के बारे में बात करेंगे तो उसे अच्छा लगेगा। ऐसा न करें ,क्योंकि एक समय बाद लड़की बोर होने लगती है हो सके तो अपने बारे में भी उसे कुछ अच्छा जरूर बताएं।

إرسال تعليق