पैर आपकी तरफ
ये किसी को जानने का सबसे अच्छा तरीका है. जब आप उस खास शक्स के साथ बैठे हों तो गौर किजिए, उनके पैर किस दिशा में हैं। जब कोई व्यक्ति आपकी ओर पैर करके बैठता है तो खुश हो जाइए क्योकि ये दर्शाता है कि वे आप में इंट्रेस्ट ले रहे हैं। पावों को मरोड़ कर या दूसरी दिशाओं में फैलाकर बैठने का सीधा मतलब है उनका ध्यान कही और ही है।
नजरें मिलाना
ये काफी महत्वपूर्ण इशारा है खासकर लड़कों को परखने के लिए। अगर बात करते समय वे आपके चेहरे से नजरें नहीं हटाते तो साफ है कि वे आपके लिए अपना दिल खो बैठे है। लड़कियों के साथ भी ऐसा ही है लेकिन हो सकता है बीच-बीच में शर्माकर वे अपनी नजरें झुका लें। बात करते समय यदि आंखों में यदि चमक हो तो फिर समझिए बात बन गई।
स्पर्श के बोल
कभी-कभी बातों के दौरान छुअन बहुत कुछ कह जाती है। एक शोध में ऐसा कहा गया है कि लड़कियां बात करने के दौरान उसी को छूती हैं जिनसे उन्हे सकारत्मक ऊर्जा मिलती है। हां ये जरूरी नहीं कि वह प्यार ही हो लेकिन वे आपको पसंद करती है ये तय है। लड़के पहली बार स्पर्श करने में हिचकिचाते है लेकिन आपको हाथ देना या प्रोटेक्ट करते हुए पीठ से छूते हुए दूसरी ओर करना भी इसमे शामिल है।




إرسال تعليق