कमर दर्द की समस्या से हर दूसरा इंसान परेशान रहता है और उसे दूर करने के लिए न जाने कितनी चीजों का भी इस्तेमाल करता है। लेकिन अब आपकी इस कमर दर्द की समस्या से छुटकारा कोई ट्यूब या दवाई नहीं बल्कि एक खास अंडरवियर दिलाएगा।
इंजीनियरों ने बायोमेकैनिक्स और वियरएबल तकनीक से इस अंडरगारमेंट को तैयार किया है। वियरएबल तकनीक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक यंत्र होते हैं जिन्हें शरीर पर पहना जा सकता है। वियरएबल यंत्रों में कपड़ों के दो हिस्से होते हैं जिनका इस्तेमाल सीने तथा पैरों के लिए किया जाता है।
ये कपड़े नायलॉन कैनवास, लाइक्रा, पॉलिस्टर और अन्य किस्म के कपड़ों से बने होते हैं।
दोनों हिस्से कमर के बीच में मजबूत पट्टियों से जुड़े होते हैं और कमर के निचले हिस्से पर प्राकृतिक रबड़ के टुकड़े होते हैं।
यह यंत्र इस तरह बनाया गया है कि व्यक्ति को जब जरूरत हो तभी वह इसका इस्तेमाल कर सकें।
इस यंत्र को एक एप्प से भी नियंत्रित किया जा सकता है जिसे शोधकर्ताओं के दल ने ही बनाया है। वे ब्लूटूथ के जरिए इस स्मार्ट कपड़े को नियंत्रित कर सकते हैं।
इस तकनीक का मकसद जिन लोगों को कमर का दर्द है उनका इलाज करना नहीं, बल्कि कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव और मोटापा कम करके दर्द होने से रोकना है।

إرسال تعليق