सेब को सुबह नाश्ते में खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। सेब में पेक्टिन नाम का तत्व मौजूद होता है, इससे बीपी लो होता है और यह कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। यदि सेब को रात में खाने से पेक्टिन को पचाने में मुश्किल होती है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
केला बहुत ही पौष्टिक फल है, इसे लंच के बाद खाना चाहिए। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है किन्तु रात में खाना खाने के बाद इसे खाने से डाइजेस्ट करने में समस्या होती है। आलू या इससे बनी चीजे को हो सके तो सुबह के नाश्ते के समय ही खाएं। ऐसा करने का कारण यह है कि इसमें हाइकैलोरी होती है और रात में इसे खाने से वजन भी बढ़ता है।
दूध पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा रहता है, अक्सर लोग इसे सोने से पहले पीते है। किन्तु यदि आप सुबह जिम या एक्सरसाइज करते है तब दूध को सुबह पी सकते है।

إرسال تعليق