राशिफल : 20 अगस्त 2017, जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि?


मेष : आज आप अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंचेगी। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा।

वृषभ : चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में कल्पना के जगत में विहार करेंगे। आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला सूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है।

मिथुन : आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस सम्बंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा।

कर्क : शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

सिंह : चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं।

कन्या : तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी।

तुला : आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक : थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। विशेष रूप से संतान आपकी चिंता का कारण बनेंगी।

धनु :अनैच्छिक घटनाएं, बीमारी, क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशापूर्ण रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मकर : कार्यभार और मानसिक टेंशन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे।

कुंभ : आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी।

मीन : आपमें निहित सृजनात्मकता को गति मिलने आप साहित्य के क्षेत्र में लेखन तथा पठन के कार्य में गहरी रुचि रखेंगे। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। 

Post a Comment

أحدث أقدم