टीम इंडिया के इस खिलाडी में दिखती है कपिल देव की झलक


श्रीलंका को उन्हीं की धरती पर 3-0 से हराकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत को इस सीरीज में हार्दिक पांड्या के रूप में शानदार ऑलराउंर खिलाड़ी मिल गया है। हार्दिक पांड्या के शानदार खेल के बाद हरकोई उनकी तुलना कपिल देव से कर रहा है और माना जा रहा है कि पांड्या आने वाले समय में दूसरे कपिल देव बन सकते हैं।


16 अक्टूबर 1978 को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले कपिल ने अपने पहले तीनों ही पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। पहले 3 मैचों में कपिल ने बल्ले के साथ (8, 15, 43, 59, 34) रन बनाए थे।


वहीं हार्दिक पांड्या ने 26 जुलाई 2017 को श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और करियर के शुरुआती तीनों ही मैच श्रीलंका के खिलाफ ही खेले।इस दौरान पांड्या ने (50, 20, 108) रन बनाए।

Post a Comment

أحدث أقدم