दुनिया में एक जगह ऐसा भी होता है। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन अलग कर दिए जाते हैं। फिर जो मेहमान सिंगल (जिनकी शादी नहीं होती है) होते हैं, वे दुल्हन को किस करते हैं। ठीक यही प्रक्रिया दूल्हे के साथ भी अपनाई जाती है। इस दौरान न तो वे किसी प्रकार की आपत्ति जताते हैं और न ही इस परंपरा से न-नुकुर कर पाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे। यह सब होता कहां है। स्वीडन में। जी हां, यह वही जगह है, जहां शादी में किस करने की परंपरा है। लेकिन यह सिर्फ दूल्हा-दुल्हन तक सीमित नहीं रहती। इसमें मेहमान में शामिल कर लिए जाते हैं। परंपरा के दौरान दूल्हा और दुल्हन को अलग कर दिया जाता है। यानी उन्हें अलग-अलग जगह ले जाया जाता है।
फिर वहां मेहमान आते हैं और उन्हें किस कर शादी की शुभकामनाएं देते हैं। परंपरा के दौरान दूल्हा-दुल्हन अटपटा और खराब महसूस नहीं करते। चूंकि यह चीज परंपरा का हिस्सा है और वहां कई सालों से चली आ रही है।

إرسال تعليق