बिग बॉस 11 के लिए बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर इस एक्ट्रेस को 2 करोड़ पेशकश


टीवी के मशहूर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ का आगाज जल्द ही होने जा रहा है। आपको बता दे की बिग बॉस हमेशा से ही ऐसे प्रतिभागियों को आमंत्रित करता रहा है जिनका के विवादों से नाता रहा है। ऐसे में बिग बॉस के दर्शक भी कंटेंस्‍टेंट की लिस्‍ट जानने के लिए बेकरार हैं। कुछ सेलीब्रिटीज के नामों की चर्चा हो रही है। इसी फेहरिस्‍त में अपने बोल्‍ड और ग्‍लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जानेवाली अभिनेत्री निया शर्मा का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, निया ने इस तरह की खबरों को अफवाह बताया था।


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया है कि ‘बिग बॉस’ के निर्माताओं ने एक बार फिर निया शर्मा को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि निया को शो में शामिल होने पर 2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम फीस के तौर दी जाएगी।


बता दें कि निया शर्मा इन दिनों कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ का हिस्सा हैं। इस शो में निया शर्मा की दमदार परफॉर्मेंस को देखते हुए ‘बिग बॉस’ के निर्माता चाहते हैं कि निया कंटेस्टेंट के तौर पर सीजन 11 में शामिल हों।

Post a Comment

أحدث أقدم