इस फ़िल्म में था आमिर खान का सबसे लंबा किसिंग सीन


आज के दौर में बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में किसिंग सीन होना आम बात है। हालांकि 80 और 90 के दौर में में ऐसे सीन कम ही फिल्मों में मिलते थे। बॉलीवुड में भले ही इमरान हाशमी को 'सीरियल किसर' माना जाता है लेकिन आमिर खान उनसे कहीं ज्यादा फिल्मों में किसिंग सीन कर चुके हैं।

1984 में फिल्म 'होली' से डेब्यू करने वाले आमिर ने इसी मूवी में किट्टू गिडवानी के साथ किसिंग सीन दिया था। तब से लेकर 2009 में आई फिल्म '3 इडियट्स' तक आमिर करीब 14 फिल्मों में किसिंग सीन कर चुके हैं। 'राजा हिंदुस्तानी' में किया था सबसे लंबा लिपलॉक... आमिर खान ने 1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में सबसे लंबा लिपलॉक किया था।

फिल्म के एक सीन में आमिर खान करिश्मा कपूर को करीब 40 सेकंड तक किस करते रहे थे। वैसे इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में हैं, जिसमें उन्होंने किसिंग सीन किए हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم