प्यार में दिल टूटने के बाद ही समझ आती हैं ये छः बातें


प्यार में अक्सर लोगो के दिल टूटते है। दिल टूटने की आवाज तो नहीं होती लेकिन दिल टूटता है, तो दर्द बड़ा होता है। ऐसा दर्द, जिसे उस शख्स के सिवा कोई समझ भी नहीं सकता। न ही बांट सकता है। जब दिल टूटता है, तो सिर्फ दिल नहीं टूटता...लगता है कि जिंदगी की डोर ही टूट गई। कुछ लोग जहां इस दर्द को झेल नहीं पाते वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सबकुछ झेलते हुए भी मजबूत बने रहते हैं। वे खुद को यह यकीन दिलाने में कामयाब हो जाते हैं कि जो कुछ भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है। अगर कोई हिम्मत करके खुद को संभाल ले तो वह काफी कुछ सीख भी सकता है......

1. अगर दिल टूटने के बाद भी आप मजबूती के साथ खड़े हैं तो, आपको यह बात तो समझ आ ही गई होगी कि दुनिया इसी एक बात से खत्म नहीं हो जाती है। आप अब भी अपनी जिंदगी जी सकते हैं और खुश रह सकते हैं।

2. इस तरह की स्थिति में इंसान को एकबार फिर जिंदगी की असलियत पता चलती है। समझ आता है कि परी कथाए सिर्फ किताबों में होती हैं। जिंदगी की असलियत किताबों से अलग है।

3. खुद को एकबार फिर समझने का मौका मिलता है। अपनी अच्छाइयों को तराशने और कमियों को दूर करने का मौका मिलता है। समझ आती है।

4. दिल टूटने के बाद इंसान पहले की तुलना में कहीं ज्यादा मैच्योर हो जाता है। चीजों को देखने और समझने का नया नजरिया मिल जाता है।

5. खुशी के मायने बदल जाते हैं। खुश रहने के लिए किसी के साथ की जरूरत नहीं लगती।

6. परिवार और दोस्तों की अहमियत समझ आती है।

Post a Comment

أحدث أقدم