सनी ने मंगलवार को मीडिया से कहा, “मैं अपना कॉस्मेटिक लाइन जारी करने जा रही हूं। इसका नाम स्टारस्ट्रक बाई सनी लियोन है। मैं न सिर्फ इसकी ब्रांड एंबेसडर हूं, हमने इसका लोगो और पैकेजिंग भी तैयार किया है..सब कुछ मैंने और मेरी टीम ने किया और मुझे इस पर गर्व है।”सनी लियोन ने कहा कि इसे आधिकारिक रूप से लांच किया जाएगा और इसके ऑनलाइन लांच होने की ज्यादा संभावना है।
उन्होंने कहा, “मैं खुद को पहले एक व्यवसायी महिला मानती हूं, सब चीजों का मूल्यांकन कर लेने के बाद मुझे व्यवसायी मॉडल बनना और यह देखना पसंद है कि यह कितना सफल होता है..विभिन्न उत्पादों और लाइन्स को लांच करने पर आप ऐसा कर सकते हैं।”

एक टिप्पणी भेजें