नोंकदार उंगलियों वाले लोग आराम पसन्द होते हैं। ये लोग सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं। यदि किसी व्यक्ति की सभी उंगलियों के सिरे नुकीले हों तो ऐसा व्यक्ति सौंदर्यप्रेमी, संवेदनशील एवं आदर्शवादी प्रवृत्ति का होता है। वह हर काम करने में माहिर होता है।
जिन लोगों की उंगली वर्गाकार सिरे वाली होती हैं वे व्यवहारिक एवं अनुशासनप्रिय होते हैं। ऐसे व्यक्ति का मस्तिष्क सन्तुलित एवं यथार्थवादी होता है। ये लोग सुनियोजित ढंग से जीवन बिताते हैं। ऐसे व्यक्ति परम्परावादी, नियमों का पालन करने वाले, धार्मिक एवं सामाजिक चेतना वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों का अनुसरण करते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता नहीं होती।

एक टिप्पणी भेजें